RAJGNM

Rajasthan GNM Admission 2026: फॉर्म कब से भरेंगे, योग्यता, जुरूर डॉक्यूमेंट, पूरी जानकारी यहां

राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से GNM Admission 2026 का नोटिफिकेशन जल्द आने वाला है। सेशन 2026-27 के लिए GNM सरकारी और प्राइवेट, दोनों तरह के नर्सिंग स्कूलों में एडमिशन होंगे। कोर्स तीन साल का है और इसमें छह महीने की इंटर्नशिप भी शामिल रहती है। जो लड़के-लड़कियां नर्सिंग लाइन में जाना

19 Jul, 2026 12:18 PM
Rajasthan GNM Admission 2026

राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से GNM Admission 2026 का नोटिफिकेशन जल्द आने वाला है। सेशन 2026-27 के लिए GNM सरकारी और प्राइवेट, दोनों तरह के नर्सिंग स्कूलों में एडमिशन होंगे। कोर्स तीन साल का है और इसमें छह महीने की इंटर्नशिप भी शामिल रहती है। जो लड़के-लड़कियां नर्सिंग लाइन में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है।

राजस्थान GNM फॉर्म भरने की शुरुआत अगस्त 2026 से होगी और आवेदन सितम्बर 2026 तक भरें जायेंगे। फॉर्म भरने से पहले एक बार योग्यता, उम्र और आरक्षण वाली सारी शर्तें ठीक से पढ़ लेना, क्योंकि गलत जानकारी भरी तो फॉर्म कैंसिल भी हो सकता है। नीचे GNM 2026 की सारी जरूरी बातें दी गई हैं।

Rajasthan GNM Admission 2026: Highlights

ParticularDetails
Conducting BodyDirectorate, Medical Health & Family Welfare Services, Rajasthan, Jaipur
Course NameGeneral Nursing and Midwifery (GNM)
Course Duration3 Years (including 6 months internship)
Session2025-26
Application ModeOnline
Application Start DateUpdate Soon
Application Last DateUpdate Soon
Application Fee (Gen/OBC/MBC/EWS)₹220/-
Application Fee (SC/ST)₹110/-
Counseling Fee₹500/- (Non-refundable)
Age Limit (as on 31.12.2025)Male: 17-28 years, Female: 17-34 years
Official Websiterajswasthya.rajasthan.gov.in

GNM के लिए योग्यता क्या चाहिए

GNM में एडमिशन लेने के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, चाहे राजस्थान बोर्ड अजमेर से हो या फिर किसी और मान्यता प्राप्त बोर्ड से। अगर आपने साइंस लेकर पढ़ाई की है यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय रहे हैं, तो एडमिशन में पहले नंबर पर आपको ही मौका मिलेगा। हां, अगर साइंस वाले बच्चे पूरे नहीं मिलते तो बची हुई सीटों पर बाकी विषयों वाले बच्चों को भी लिया जाएगा, बस मेरिट और अपनी कैटेगरी के हिसाब से।

मार्क्स की बात करें तो जनरल, OBC, MBC और EWS वालों को 12वीं में कम से कम 40% नंबर लाने होंगे। SC-ST वालों के लिए यह सीमा थोड़ी कम, यानी 35% रखी गई है।

Rajasthan GNM Form Date 2026

EventDate
GNM Form Start Date August 2026
GNM Form Last Date September 2026

उम्र कितनी होनी चाहिए

उम्र 31 दिसंबर 20266 वाले दिन के हिसाब से गिनी जाएगी।

  • लड़कों के लिए उम्र 17 से 28 साल के बीच होनी चाहिए।
  • लड़कियों के लिए उम्र 17 से 34 साल तक रखी गई है।
  • SC, ST और OBC वालों को ऊपरी उम्र सीमा में 5 साल की छूट मिल जाएगी।
  • विभागीय कोटे से एडमिशन चाहने वाले स्थायी कर्मचारियों की उम्र 35 साल तक और स्थायी ANM बहनों की उम्र 40 साल तक मान्य होगी।

जन्म तारीख साबित करने के लिए 10वीं की मार्कशीट या उसका सर्टिफिकेट स्कैन करके फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा।

GNM फॉर्म फीस कितनी लगेगी

फीस भी कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है:

  • जनरल, OBC, MBC, EWS वालों को 220 रुपये देने होंगे।
  • SC-ST वालों की फीस सिर्फ 110 रुपये है।

पेमेंट आप ई-मित्र, SSO पोर्टल या ऑनलाइन पेमेंट गेटवे (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से कर सकते हैं। एक बार फीस जमा होने के बाद वापस नहीं मिलेगी, तो फॉर्म भरते वक्त सारी डिटेल्स ठीक से चेक कर लेना।

GNM काउंसलिंग कैसे होगी?

काउंसलिंग में आपको सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग स्कूलों में से अपनी पसंद के हिसाब से ऑप्शन भरने होंगे। सरकारी स्कूलों में सीट राज्य भर की मेरिट देखकर मिलेगी, जबकि प्राइवेट स्कूलों में जिले की मेरिट के हिसाब से सीट मिलेगी। काउंसलिंग में बैठने के लिए पहले 500 रुपये जमा कराने होंगे, यह पैसा भी वापस नहीं मिलता। अगर एडमिशन हो जाता है तो यही 500 रुपये आपकी कुल फीस में एडजस्ट हो जाएंगे।

सीटों में लड़के-लड़कियों का रेश्यो 80:20 रखा गया है। मतलब अगर किसी कैटेगरी में पूरी लड़कियां नहीं मिलतीं, तो बची सीटें उसी कैटेगरी के लड़कों से भर दी जाएंगी।

GNM कॉलेज की फीस कितनी है

सरकारी नर्सिंग स्कूल की फीस भी कैटेगरी के हिसाब से बदलती है:

  • जनरल (क्रीमी लेयर) कैटेगरी के लड़कों को साल भर की फीस 11,025 रुपये देनी होगी।
  • SC, ST, MBC, EWS और नॉन-क्रीमी लेयर OBC के अलावा सभी लड़कियों के लिए फीस सिर्फ 4,410 रुपये सालाना है।

प्राइवेट नर्सिंग स्कूलों में फीस ज्यादा है, अधिकतम 66,000 रुपये सालाना तक। अगर हॉस्टल में रहना है तो सिंगल रूम के लिए 18,000, डबल रूम के लिए 14,400 और ट्रिपल रूम के लिए 12,000 रुपये तक अलग से लग सकते हैं।

GNM में आरक्षण का फायदा किसे मिलेगा

राज्य सरकार के नियम के हिसाब से SC, ST, OBC, MBC, EWS और दिव्यांग सभी को आरक्षण मिलेगा। TSP एरिया (जनजातीय क्षेत्र) के ST-SC अभ्यर्थियों को भी वहां के नियम के हिसाब से आरक्षण मिलेगा। जो कर्मचारी विभाग में पहले से नियमित नौकरी कर रहे हैं, उन्हें 10% आरक्षण मिलेगा, लेकिन जो संविदा (contract) पर या अस्थायी तौर पर काम कर रहे हैं उन्हें यह फायदा नहीं मिलेगा।

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे

फॉर्म भरते समय ये सब डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करने होंगे:

  • 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट (उम्र साबित करने के लिए)
  • 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो तो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र (पिता या पति के नाम से बना हुआ)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (अगर लागू हो, तीन साल से पुराना नहीं होना चाहिए)
  • हाल की फोटो और अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • अगर पहले से विभाग में नौकरी कर रहे हैं तो 5 साल की नियमित सर्विस का सर्टिफिकेट भी देना होगा

फॉर्म पूरा भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास संभाल कर रखें, विभाग में अलग से भेजने की कोई जरूरत नहीं है।

Important Links

Event
Link
GNM 2026 NotificationRelease Soon
GNM Form ApplyLink Active Soon
GNM Latest UpdateJoin Whatsapp

Leave a Comment

Join WhatsApp Group

राजस्थान GNM की नयी सुचना तुरंत पाने के लिए व्हाट्सप्प चैनल पर जुड़े

WhatsApp Icon Join on WhatsApp